Sunday, 12 July 2020

अनुपम खेर के परिवार को भी कोरोना, मां और भाई समेत 4 लोग पॉजिटिव

अनुपम खेर
अनुपबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोनाᐘᐘ
पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4
 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

अनुपम ने वीड‍ियो में बताया क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें भूख
नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट
 करवाया, जिसमें सब ठीक निकला. बाद में सीटी स्कैन करवाया, जिसमें टेस्ट‍िंग के दौरान उनमें
 कोरोना के लक्ष्ण मिले. उनमें माइल्ड (हल्के) कोरोना पॉज‍िट‍िव की पुष्ट‍ि हुई है.
अनुपम की कोरोना टेस्ट निगेट‍िव
इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया. रिपोर्ट में अनुपम
 निगेट‍िव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया. इसके बाद
 राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया. इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी
और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला.
अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस बारे में
बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा. अनुपम ने
लोगों से भी यही अपील की है क‍ि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें. उन्होंने डॉक्टर्स की भी तारीफ
 की है, जो दिन-रात लोगों के लिए काम कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment

83 Box Office: पहले सोमवार को रणवीर सिंह की फिल्म 83 का हुआ ऐसा हाल, जानें- चार दिनों का कलेक्शन

  नई दिल्ली, जेएनएन।  रणवीर सिंह की फिल्म 83 की हालत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं है। ओपनिंग वीकेंड में नेट कलेक्शन का अर्द्ध शतक लगाने से चूकी ...

Click on tha page