Monday, 16 April 2018


बदल रहा है आपका WhatsApp, ग्रुप कॉल समेत आने वाले हैं ये 10 नए फीचर


जल्द ही WhatsApp का नया अपडेट आने वाला है। इसमें कई नए फीचर जोड़े जा रहै हैं।
अब किसी ग्रुप में चैट करते हुए भी आप ग्रुप के किसी सदस्य के साथ प्राइवेट चैट कर सकेंगे। |तस्वीर 

साभार: BCCL
नई दिल्ली: व्हाट्सएप लगातार अपने एप को अपडेट कर रहा है। अब व्हाट्सएप अपने बीटा वर्जन में नए फीचर टेस्ट कर रहा है। इनमें अनब्लॉक और ग्रुप में प्राइवेट चैट जैसे फीचर है। वेबसाइट वाबेटाइंफो के मुताबिक व्हाट्सएप इन नए फीचर पर काम कर रहा है। आइए जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में।

1. ग्रुप कॉल
आईओएस अपडेट में ग्रुप कॉल के विकल्प पर भी काम हो रहा है। इसके जरिए ग्रुप कॉल की जा सकेगी।
2. प्राइवेट रिप्लाई
अब किसी ग्रुप में चैट करते हुए भी आप ग्रुप के किसी सदस्य के साथ प्राइवेट चैट कर सकेंगे। इसके लिए आपको वो ग्रुप छोड़ने की जरुरत नहीं होगी। 


3. लिंक से इनवाइट
ग्रुप इंफो में नया शॉर्टकट इनवाइट वाया लिंक भी जोड़ा गया है। ये विकल्प आईओएस एप जैसा ही है। ये सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटर को ही दिखेगा।

4. ऑडियो वीडियो कॉल स्विच
हाल में ही व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी मिली है। व्हाट्सएप बीटा वर्जन में अब ऑडियो-वीडियो कॉल स्विच कर सकते हैं। कंपनी जल्द ही इस फीचर को दुनियाभर के व्हाट्सएप यूजर्स को मुहैया कराएगी। हालांकि अभी कॉल स्विच करने के लिए यूजर को कॉल डिसकनेक्ट करनी पड़ती है।
5. इंस्टग्राम स्टोरीज
फेसबुक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज को फेसबुक पर शेयर का फीचर पिछले साल अक्टूबर में दिया था। जल्द ही ये फीचर आपको व्हाट्सएप पर भी मिल सकता है। इस फीचर के तहत इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई स्टोरी व्हाट्सएप पर बतौर स्टेट्स इनक्रिप्टेड हो जाएंगी। 
6. शैकअप
आने वाले समय में आप अपने मोबाइल को शैक कर व्हाट्सएप में कुछ गलत होने पर नोटिफाई कर सकेंगे। इसके बाद आप व्हाट्सएप के कॉन्टेक्ट अस सेक्शन में चले जाएंगे। जहां से आप अपने लॉग व्हाट्सएप को जांच के लिए भेज सकते है। 

7. एडमिन सेटिंग
वेबसाइट के मुताबिक भविष्य में एक नया सेक्शन एडमिन सेटिंग भी जोड़ा जाएगा। इसमें 2 विकल्प मिलेंगे सेंड मैसेज और एडिट ग्रुप इंफो।
8. पिक्चर इन पिक्चर
इस फीचर के आने के बाद आप अपने दोस्तों के साथ वीडियो चैट के साथ-साथ ही किसी को मैसेज भी भेज सकेंगे। 
9. व्हाट्सएप बिजनेस
व्हाट्सएप ने अपना बिजनेस एप लॉन्च कर दिया है। इस एप की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। जो कारोबारी अपने ग्राहकों के साथ व्हाट्सएप पर डील करते हैं उनके लिए व्हाट्सएप बिजनेस नाम से अलग एप आया है। 
10. अनब्लॉक
किसी कॉन्टैक्ट पर टैप करने से वो अनब्लॉक हो जाएगा और उससे चैट की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment

83 Box Office: पहले सोमवार को रणवीर सिंह की फिल्म 83 का हुआ ऐसा हाल, जानें- चार दिनों का कलेक्शन

  नई दिल्ली, जेएनएन।  रणवीर सिंह की फिल्म 83 की हालत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं है। ओपनिंग वीकेंड में नेट कलेक्शन का अर्द्ध शतक लगाने से चूकी ...

Click on tha page